फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री से टिकट फर्जीवाड़ा के आरोप में एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एशियन होलीडेज एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यात्रा में हेली कंपनियों, एजेंट व एजेंसियों द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े के तहत यह तीसरा मुकदमा है।
विज्ञापन

बुधवार को फाटा चौकी पुलिस में पहुंचे इंदौर निवासी विपिन यादव पुत्र सुरेश यादव ने शिकायत की कि वे बीते मंगलवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाइन हेली टिकट के लिए सर्च किया। इस पर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि वह पवनहंस प्राइवेट लिमिटेड से उन्हें हेलीकॉप्टर के टिकट मुहैया करा देगा। उस व्यक्ति ने अपनी कंपनी की बैंक डिटेल दी, जिस पर उन्होंने छह टिकट के लिए 31 हजार 800 रुपये का भुगतान पेटीएम से कर दिया। एशियन होलीडेज एजेंसी से टिकट बुक की गई। एजेंसी ने टिकट बुक होने की सूचना मेल से भी दी, लेकिन जब वे पवनहंस के कार्यालय पहुंचे तो इस नाम की किसी भी एजेंसी से टिकट बुक नहीं होना बताया गया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हेली टिकट को लेकर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक सभी हेलीपैड पर टीमें तैनात की गई हैं, जो हेली कंपनियों व एजेंट पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें