फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में सौतेले पिता पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ पुत्री से छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पहले पति से विवाद होने के बाद उसने गदरपुर के रजपुरा नंबर दो निवासी सुरेश चंद्र के साथ विवाह किया था। उसके साथ नाबालिग पुत्री भी रहती है। कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चला था।

इसी बीच पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह उसके साथ आए दिन मारपीट करने के साथ ही पुत्री पर भी गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि बीती सात मार्च को पति ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की लेकिन समाज में बदनामी के डर से उसने बर्दाश्त कर लिया।
विज्ञापन


पति की हरकतों से तंग आकर वह रुद्रपुर में एक कॉलोनी में रहने लगी। आरोप है कि एक दिन उसका पति घर आ गया और बेटी के साथ गलत हरकतें की। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुरेश चंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें