फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में कोविड-19 अस्पताल तैयार

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में स्थापित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करते ह? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने 230 आइलोशन वार्ड और 6 आईसीयू यूनिट का कोविड-19 अस्पताल तैयार कर दिया है। यहां मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी।
विज्ञापन

माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर के परिसर में विधायक निधि व सीएसआर फंड से टेंट लगाकर कोविड-19 अस्पताल तैयार किया गया है। इस अस्पताल में लगाए गए बेड स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरेली से मंगाए गए हैं। इसके अलावा शौचालय व बाथरूम की उचित व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 अस्पताल को तैयार किया गया है। यहां, मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोरोना जांच के लिए लॉकडाउन के बाद से 20 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 6 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें