ऑल वेदर रोड परियोजना में सड़क निर्माण का कार्य कर रही आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने मुकदमा दर्ज कर दिया है। वह दो दिन पूर्व नोएडा से रुद्रप्रयाग पहुंचे थे।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनन पांडे नोएडा से सुमेरपुर पहुंचे थे। स्वयं क्वारंटीन होने के बजाय वह आसपास घूमते रहे। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर मैनेजर को अगले दिन संस्थागत क्वारंटीन किया गया। इधर, शुक्रवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ स्वयं क्वारंटीन नहीं होने के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी जिम्मेदार लोग इस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए, प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि कोतवाली के द्वारा अभी तक तीन सौ से अधिक लोगों का लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चालान और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो