फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी का राहुल पत्नी, बेटी समेत करनाल से लापता

विज्ञापन
राहुल अपनी पत्नी व बेटी के साथ। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के बांसी गांव निवासी युवक राहुल अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ करनाल से लापता है। युवक के पिता ने पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर अपने बेटे और उसके परिवार को ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन

भरदार पट्टी स्थित बांसी गांव के चतर सिंह धनाई का कहना है कि उनका 24 वर्षीय बेटा हरियाणा के करनाल में किसी कंपनी में नौकरी करता है। बीती 24 जनवरी को उन्होंने अपनी पुत्रवधु प्रियंका (23) और पोती मन्नत (3) को करनाल भेजा था। उन्हें लेने उनका पुत्र हरिद्वार आया था। परिवार सहित करनाल पहुंचने पर उनके बेटे ने 26 जनवरी को उनसे बातचीत भी की।
धनाई का कहना है कि तभी से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। बेटे, बहू दोनों का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने भी पुलिस से युवक, उसकी पत्नी और बेटी को खोजने के लिए करनाल पुलिस से संपर्क कर खोजबीन की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक और उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें