रुद्रपुर/सितारगंज/बाजपुर/खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत निर्माण योजनाओं को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रधानों ने कहा कि जिस तरह पंचायतों में स्वजल की योजनाओं का निर्माण किया जाता है, उसी प्रकार जल निगम, जल संस्थान भी ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाने के लिए योजनाओं का निर्माण करे। इससे ग्राम पंचायतों की जनता को रोजगार मिल सकेगा। ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कांडपाल ने कहा कि 14 अगस्त को प्रदेश प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला था।
संगठन ने ठेकेदारों के माध्यम से जल जीवन मिशन की योजनाओं के निर्माण के लिए 17 अगस्त को होने वाले टेंडर निरस्त करने की मांग की थी लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई हल नहीं निकला। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मांग पूरी न हुई तो ग्राम प्रधान बुधवार को बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में आशा देवी, निर्मला सिंह, रिंकी कौर, चंद्रकला देवी आदि थे।
उधर, सितारगंज में प्रधानों से सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ हरीश चंद्र जोशी को सौंपा। अध्यक्ष भास्कर सम्मल, सुखविंदर सिंह मोमी, लक्खा सिंह, नारायण सरदार, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, संगीता राना, दिनेश राना, राकेश रस्तोगी, बलविंदर सिंह, पूरन सिंह, सुखदेव सिंह, शशि बाला आदि थे। वहीं, बाजपुर में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ एमसी जोशी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रजनी शर्मा, महेश राठौर, धनंजय नहेरा, रजनीत सोनू, जगदीश, सतनाम सिंह, विश्वजीत, पवन शर्मा, मंसूर अहमद, रामपाल सिंह, शेरचंद आदि थे।
उधर, खटीमा में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश सचिव अनिल चंद के नेतृत्व में बीडीओ एनसी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। वहां ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव राणा, कमला मेहरा, मीना जेठी, जितेंद्र गौतम, अनीता देवी, प्रीति, धर्मेंद्र कुमार, द्रोपदी देवी, ललित, निर्मला देवी, शशिबाला आदि थे।
ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग
बाजपुर। प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार से मिला। प्रधानों ने एक ग्राम विकास अधिकारी को ब्लॉक से हटाने की मांग की। प्रधानों ने कहा है कि उक्त ग्राम विकास अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं है। उनके कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार ने मामले को उच्च स्तर पर रखने की बात कही। वहां प्रधान पति रजनीत सिंह सोनू, धनंजय नहेरा, विश्वजीत सिंह, जगदीश आदि थे। संवाद
जसपुर के प्रधानों ने भी सीएम को भेजा ज्ञापन
जसपुर/गदरपुर। ग्राम प्रधानों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें कार्यदायी संस्था बनाए जाने की मांग की। मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रह्मानंद लाहौरी, फखरुद्दीन अहमद, रेशमा खातून, चंचल देवी, मोहम्मद आसिफ आदि थे। वहीं, गदरपुर ब्लॉक में बीडीओ एलडी जोशी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक बलवंत सिंह पांगती को ज्ञापन सौंपा गया। वहां प्रधान संघ की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, प्रीति, सीमा, मीना, संजय चौधरी, रविंद्र सिंह, मोहन, फुरकान अली, लेखराज आदि थे।
रुद्रपुर में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।- फोटो : RUDRAPUR
जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान।- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर बीडीओ एमसी जोशी को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान- फोटो : BAZPUR