फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल निर्माण प्राथमिकता : चौधरी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग विस से निर्वाचित विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र नगरासू में निकाला विजय ज? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार रुद्रप्रयाग विधानसभा से बंपर वोटों से भाजपा से विधायक चुने गए भरत सिंह चौधरी ने कहा कि थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल का निर्माण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही पूर्व में जो काम छूट गए थे, उन्हें इस बार समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोठगी में नर्सिंग कॉलेज निर्माण के साथ ही गांवों को मूलभूत सुविधाओं से जोडऩे के लिए कृत संकल्प के साथ काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक चौधरी ने कहा कि 2014 में रुद्रप्रयाग के थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल स्वीकृत हुआ था। इस स्कूल का निर्माण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने 2017 से 22 के दौरान भी सैनिक स्कूल निर्माण को लेकर अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किए थे। लेकिन केंद्र ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट को लेकर असमर्थता जता दी थी। अब, प्राथमिकता से इस विषय पर काम किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि कोठगी में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज, रुद्रप्रयाग में सहकारी बैंक का संचालन, यातायात सुविधा से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए वह पुरजोर प्रयास करेंगे। विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र नगरासू में कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें