फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में जिम कार्बेट संग्रहालय का निर्माण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय में पहाड़ी शैली में इस तरह से बनेगा जिम कार्बेट संग्रहालय। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित गुलाबराय में दार्शनिक व प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। पहाड़ी शैली में तैयार होने वाले इस दो मंजिला भवन की छत पर पठाल लगाई जाएगी। साथ ही पारंपरिक खोली व तिबारी भवन की शोभा बढ़ाएंगे। इन दिनों बाहरी दीवारों पर पहाड़ी पत्थर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय में जिम कार्बेट की स्मृति में संग्रहालय जल्द तैयार हो जाएगा। वन व पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर बन रहे दो मंजिला भवन का ढांचा ईट, बजरी, सरिया व सिमेंट से तैयार किया गया है, लेकिन इसे अब पहाड़ी शैली का रूप दिया जाएगा। इसके तहत इन दिनों बाहरी दीवारों पर पहाड़ी पत्थर से चिनाई की जा रही है। पहाड़ की लोक संस्कृति की पहचान माने जाने वाली खोली व तिबारी के साथ वन्य जीव व पक्षियों के चित्र उकेरे लकड़ी के भी इस दो मंजिला भवन को संवारेंगे। जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी, सुशील नौटियाल का कहना है कि जिम कार्बेट संग्रहालय पर्यटन को नया आयाम देने के साथ ही प्रकृति व पर्यावरण को जानने का प्रमुख केंद्र भी साबित होगा। जिम कार्बेट का रुद्रप्रयाग के प्रति विशेष लगाव रहा है, इसलिए इस केंद्र का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में नई पीढ़ी को जिम कार्बेट को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें