फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर हटाने सहित अन्य मांगों के लिए निकाला जुलूस

विज्ञापन
एससी-एसटी आयुर्वेदिक फार्मसिस्ट पंचकर्म संघ ने रोजगार की मांग को लेकर रुद्रप्रयाग में किया प्रद - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट की विज्ञप्ति में रोस्टर हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर एससी/एसटी आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट पंचकर्म संघ ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। संघ ने डीएम के माध्यम से सीएम, आयुष मंत्री और आयुष एवं यूनानी विभाग के निदेशक को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एससी/एसटी आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट पंचकर्म संघ ने रुद्रा कांपलेक्स से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा फार्मेसिस्ट के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें 71 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन सरकार द्वारा रोस्टर व्यवस्था को दरकिनार किया गया है। इससे एससी/एसटी के लिए रिक्तयां शून्य हो गई हैं। उन्होंने सरकार से रोस्टर को ध्यान में रखते हुए पुन: विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। कहा कि एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसिस्ट आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक एवं चिकित्साधिकारी आयुष के पदों का सृजन कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। साथ ही प्रदेश में संचालित प्रशिक्षण संस्थानों में फार्मेसिस्ट पंचकर्म सहायक, नर्सिंग परिचारक के कोर्स बंद किए जाए। संघ ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मूल निवास संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिनसोला और अनुसूचित जाति युवा प्रकोष्ठ के गौरव कुमार ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर गिरीश बैरवाण, सुभाष राज, सतपाल बैरवाण, रंजना, देवा कुमार, श्रीकृष्ण आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें