फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को गुणवत्ता व समय से पूर्ण करें : सांसद

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में दिशा की बैठक अ​धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली दिशा की बैठक
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय व गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में गढ़वाल सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, एनआरएलएम आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को नरकोटा व पपड़ासू के समीप बन रहे पुलों पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि संबंधित एजेंसी एवं ठेेकेदार द्वारा तत्परता से कार्य नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा की समीक्षा में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय से भुगतान करने को कहा गया। सांसद ने अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है उन योजनाओं का कार्य माह फरवरी 2024 तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, सीडीओ नरेश कुमार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, डीडीओ अनीता पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें