फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन नहीं, किराया ले रहे दोगुना

विज्ञापन
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर सवारियां भरकर ले जाता टेंपो चालक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का निजी वाहन चालक दोगुना फायदा उठा रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच वाहनों में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरने के साथ ही दोगुना किराया भी वसूला जा रहा है। रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच संचालित टाटा मैजिक वाहन और इंटरसिटी बसों में सामाजिक दूरी के नियमों की सबसे अधिक उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के लिए बसों और अन्य वाहनों में 50 प्रतिशत सीटों पर सवारियां बैठाने एवं करीब दोगुना किराये का नियम लागू किया गया है लेकिन निजी वाहन चालक सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए सभी सीटों पर सवारियां बैठाते हुए दोगुना किराया भी वसूल रहे हैं।
रविवार को अमर उजाला की टीम ने रुद्रपुर के डीडी चौक, इंदिरा चौक, नैनीताल हाईवे और बाजार क्षेत्र में टेंपो, ई-रिक्शा, टाटा मैजिक वाहन और निजी बसों में सवार यात्रियों की संख्या का जायजा लिया। डीडी चौक पर हल्द्वानी के लिए संचालित टाटा मैजिक वाहन चालक यात्रियों से 70 रुपये किराया ले रहे थे। साथ ही यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा था।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के पहले टाटा मैजिक वाहन चालक हल्द्वानी तक 30 रुपये किराया लेते थे। इंटरसिटी बसों में भी हल्द्वानी तक 60 रुपये किराया लिया जा रहा है। बसों में भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। रुद्रपुर बाजार और हाईवे पर चल रहे टेंपो और ई-रिक्शा में सवारियां ठूंस-ठूंस भरकर ले जाई जा रही थीं।

रुद्रपुर के डीडी चौक पर हल्द्वानी को सवारियां भरता चालक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें