फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 कोरोना पॉजिटिव मिले, 1558 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
रुद्रपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती महिला से डीएम की वीडियो काल में बात कराते एडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 72 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 21 कोरोना पॉजिटिव खटीमा के निवासी हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कर दिया है। साथ ही जिलेभर में कोराना जांच के लिए 1558 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र खटीमा में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को भी खटीमा में 29 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही रुद्रपुर में 19, जसपुर में 16, काशीपुर में 10, सितारगंज में चार और किच्छा में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी कोरोना संक्रमितों को नियमों के अनुसार होम आइसोलेट और संस्थागत आइसोलेट कर दिया गया है।
इधर, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिले में आरटीपीसीआर के 1108 सैंपल लिए गए और ट्रू नेट मशीन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट से करीब 450 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में सैंपलों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने इलाज, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
रुद्रपुर। एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में स्थापित कोविड अस्पताल के आईसीयू एवं जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से दवाओं, भोजन और इलाज के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने व्यवस्थाओं और इलाज पर संतोष जताया।
डीएम ने मरीजों से वार्ता के दौरान कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत अवगत कराएं। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल बेहतर ढंग से की जाए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मरीजों एवं अस्पताल के स्टाफ को प्रोत्साहित भी किया।
स्वास्थ्य के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पांडे ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से मरीजों से वार्ता की और समस्याओं की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने कोविड केयर सेंटर में कार्य कर रहे समस्त स्टाफ की भी प्रशंसा की। वहां सीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया, डॉ अजयवीर, डॉ प्रियंक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें