फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातें में जमा हैं लाखों रुपये, बैंक दे रहा सिर्फ ढाई हजार

विज्ञापन
रुद्रपुर यस बैंक के एटीएम के बाहर लगी लाइन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
वित्तीय समस्या झेल रहे यस बैंक के हजारों उपभोक्ताओं के लिए होली फीकी रहने वाली है। इसकी मार बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी पड़ेगी। 50 हजार रुपये निकासी की सीमा तय होने के बावजूद बैंक में खाते से रुपये निकालने आ रहे उपभोक्ताओं को सिर्फ ढाई हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। सैलरी अकाउंट वाले लोगों को भी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

नैनीताल रोड स्थित यस बैंक की शाखा में छह हजार से भी अधिक उपभोक्ता हैं। शनिवार को बैंक के अंदर उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। परेशान व्यापारी व मध्यम वर्ग के लोग बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन शाखा प्रबंधक उन्हें बैंक में जल्द ही कैश आने का आश्वासन देकर टरका दे रहे हैं। सिडकुल की सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी के 20 कर्मचारी चेक भुनाने के लिए बैंक पहुंचे थे।
सभी को 14 से 15 हजार रुपये निकालने थे लेकिन किसी के भी रुपये नहीं निकल सके। कर्मचारियों का कहना है कि रुपये नहीं होंगे तो होली फीकी रहेगी। इधर, पत्नी ममता पांडे के बीपी का इलाज के लिए दो लाख रुपये निकालने पहुंचे सामिया लेक निवासी दिनेश पांडे ने कहा कि रुपये नहीं मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, यस बैंक का एटीएम खाली होने के बावजूद उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। उपभोक्ता यह चेक कर रहे हैं कि एटीएम कार्ड एक्टीवेट हुआ है या नहीं। इधर उपभोक्ता बैंक में आए वित्तीय संकट से उपजे हालातों से परेशान हैं।
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टी से और बढ़ सकती है दिक्कत
रुद्रपुर। रविवार के बाद सोमवार व मंगलवार की होली की छुट्टी पड़ने पर बैंक का तीन दिन का अवकाश रहेगा। इससे रुद्रपुर के यस बैंक के खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एटीएम में तीन दिन तक कैश नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन

बैंक में कैश खत्म होने पर मुरादाबाद से अच्छी खासी रकम की मांग की है। शाम तक बैंक में कैश आने की संभावना है। विपुल कुमार, शाखा प्रबंधक, यस बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें