फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार कर रही कोरोना नियमों का उल्लंघन: डोभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय महामंत्री किशोरी नंदन डोभाल ने केंद्र सरकार पर कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि देश की जनता खतरे में है, लेकिन सरकार सिर्फ चुनावी राज्यों में रैली तक सीमित हो गई है।
विज्ञापन

उक्रांद नेता ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। प्रतिवर्ष रोजगार कम हो रहे हैं। बावजूद केंद्र सरकार द्वारा रोजगार को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश व्यापक रूप से प्रभावित हो रहा है, लेकिन उचित इंतजाम के बजाय केंद्र सरकार स्वयं ही नियमों का उल्लंघन कर रही है। कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों के भरोसे छोड़ा जा रहा है, जिससे आए दिन हजारों की मौत हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना महामारी पर रोकथाम के लिए त्वरित उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें