स्व. ब्रह्मानंद नौटियाल सरस्वती शिशु मंदिर पुनाड़ का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए..., चंदा ने पूछा तारों से.... सबसे अच्छा कौन, मेरा मान, मेरा स्वाभिमान मेरी भारत माता... समेत लोकनृत्य और लोकगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने पाल्यों को संस्कृति, समाज और रीति-रीवाजों को भी बताएं। उन्होंने गुलाबराय से पुनाड़ तक मार्ग निर्माण का आश्वासन भी दिया। विधायक प्रबंधन समिति की ओर से विधायक के हाथों विद्यालय के लिए भूमि दान देने वाले परिवारों के सदस्यों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। अरुण प्रकाश वाजपेयी व शिक्षक दिनेश रावत के संचालन में हुए समारोह में प्रधानाचार्य दयाल सिंह रावत, जिपंस शीला रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, विभाग प्रचारक चिरंजीव, भीमराज बिष्ट, महेश चंद्र डियूंडी, अजय सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, सुनील नौटियाल, सतीश नौटियाल और मनोज कुकरेती आदि मौजूद थे। ब्यूरो