फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त, 12 वर्षीय बालक की मौत

Fri, 04 Dec 2015 05:00 PM IST
अमर उजाला ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ थाने से बताया गया कि सुबह 9.30 बजे दिल्ली निवासी गीता बिष्ट पत्नी स्व. अनिल बिष्ट ने ऊखीमठ बाजार से पर्यटक स्थल चोपता के लिए एक प्राइवेट कार बुक की थी।
विज्ञापन


महिला अपने दो बेटों गौतम (13) और मानस (12) के साथ वाहन से चोपता के लिए रवाना हुई। चार किमी आगे बजपाणी तोक के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कते हुए करीब 50 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। हादसे में तीनों के साथ चालक विनय कुमार निवासी भटवाड़ी घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य सेवा 108 से स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती किया।


वहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन अगस्त्यमुनि पहुंचने तक 12 वर्षीय बालक मानस ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृत बालक का पंचनामा भर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला पौड़ी जनपद की मूल निवासी है। वह चोपता घूमने के लिए अपने दो बच्चों के साथ यहां पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें