फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के गांवों में आयोजित होंगे वित्तीय साक्षरता कैंप : डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरु ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व बैंकर्स तालमेल से कार्य करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए लोगों को लाभान्वित करने के साथ ही डिजीटल बैंकिंग के माध्यम से लेनदेन के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने आरएम सिडकुल के बैठक में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गांवों में वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए जाए। सभी अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को ऋण से संबंधित सूची एक हफ्ते में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो बैंक सहयोग नहीं करेगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी किसानों को जोड़ा जाए। सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं। विभागों की ओर से ऋण के लिए भेजे जाने वाले जिन आवेदनों को बैंक नामंजूर करते हैं, उनका कारण भी बताएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर, पीएमईजीपी योजनाओं को बैंक मिशन मोड में क्रियान्वित करें। लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना 2020-21 में 30 जून तक जिले में सभी बैंकों की ऋण वितरण में 21 प्रतिशत उपलब्धि रही।
विज्ञापन

वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीएम नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, पीडी हिमांशु जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, महाप्रबंधक उद्योग सीएस बोहरा, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें