फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में 150 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन पर ब्रेक

विज्ञापन
सोमवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसबाड़ा में भूस्खलन के कारण तीन घंटे रहा बंद। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
बरसात से जिले में 21 मोटर मार्गों के अवरुद्ध होने से 150 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन पर ब्रेक लग गया है। कालीमठ घाटी व बांगर क्षेत्र का ब्लॉक व जिला मुख्यालय से पूरी तरह से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीण मीलों अतिरिक्त दूरी नापने को मजबूर हैं। साथ ही बाजारों से गांवों में राशन व अन्य सामग्री की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन व कार्यदायी संस्थाओं से अवरुद्ध मोटर मार्गों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी, मद़्महेश्वर घाटी समेत कई स्थानों पर आए दिन मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे यहां का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो रहा है। इन क्षेत्रों के गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग व पैदल रास्ते भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। गोरपा-सिरवाड़ी-कुरछोला, गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-चौमासी, छेनागाड़-बकसीर, रैंतोली-जसोली समेत कई मोटर मार्गों की हालत दयनीय हो रखी है। जिले में मयाली-रणधार, कांडई-कमोल्डी-मोल्खाखाल, जैली-मरगांव-तैला, आश्रम-घरड़ा-मखेत, मयाली-गुप्तकाशी, तोणीधार-पेलिंग, अंदरगढ़ी-धार-तोल्यों, चंद्रापुरी-गुगली, नागजगई-फेगू, सल्या-तुलंगा, ऊखीमठ-मनसूना-जुगासू-रांउलेंक समेत 21 संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं। इन संपर्क मार्गों के बाधित होने से जनपद के चौमासी, चिलौंड, ब्यूंखी, सिरवाड़ी, पूलन, गोरपा, फेगू, बरम्वाड़ी, नागजगई, लोली, बीरों, ग्वाड़, थापली, पीड़ा, च्वींथ, रांसी, राऊंलेंक, उनियाणा, मस्तूरा, दिलमी, धारकोट, भराणसैंण, जलई, सुरसाल, मोहनखाल, जुगासू, कोट, जखवाड़ी समेत लगभग 150 गांवों के ग्रामीण रोजमर्रा के सामान लेने के लिए 8 से 15 किमी तक पैदल नाप रहे हैं। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि बरसात से बंद मार्गों को कामचलाऊ व्यवस्था के तहत शीघ्र खोलने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बजट के अभाव में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें