फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन : चौधरी

Sun, 19 Apr 2026 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रापुरी के स्यालसौड़ में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति की जानकारी मिलती है। प्रशिक्षण सत्र में विषय वक्ता विकास तिवारी ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव को समझते हुए उसे सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में उपयोग करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, संचालन समिति प्रमुख अरुण चमोली, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पंकज भट्ट, प्रवेन्द्र पंमी, अमित मैखंडी, त्रिभुवन नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें