फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रही बंगोली ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बंगोली के कई गांवों में दो महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। मूसलाधार बारिश से पेयजल लाइन टूटन के कारण ग्रामीण दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

कालोगाड़-कबलखील-ढिगणी-डामणी पेयजल योजना मूसलाधार बारिश के कारण दो माह पूर्व योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से ग्रामीण दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। जलसंस्थान की लगभग पांच किमी लंबी पेयजल योजना पर एक भी स्टोर टैंक नहीं हैं। जबकि योजना के निर्माण में टैंक भी शामिल था, लेकिन ठेकेदार द्वारा खुले आसमान के नीचे पाइप लाइन बिछाई गई है, जो अक्सर क्षतिग्रस्त होती रहती है। जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में हुई मूसलाधार बारिश से पाइप लाइन जगह-जगह टूट चुकी है, जिससे पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह रौथाण, सुरेश सिंह चौधरी, विक्रम रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, पदम सिंह रावत, कुंदी लाल, बिच्छू लाल व मनोज लाल आदि ने बताया कि चार दशक पूर्व पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, लेकिन दोबार मरम्मत के प्रयास नहीं किए गए है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि योजना के बारे में संबंधित जेई से जानकारी मांगी जा रही है। जल्द आपदा मद में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें