नाबालिग को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि 20 अगस्त को एक महिला ने नाबालिग बेटी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए उप निरीक्षक विजय प्रताप राही को जांच सौंपी थी। उन्होंने नाबालिग को चमोली जिले के जंगलचट्टी से राहुल कुमार निवासी मालसी के साथ बरामद किया। नाबालिग के मिलने के बाद आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को विशेष जज पोक्सो के समक्ष पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल धर्मवीर व महिला कांस्टेबल श्वेता भी शामिल थी। ब्यूरो