रुद्रप्रयाग। वन संपदा को आग से बचाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों व आम जनमानस से सहयोग की अपील की गई।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि 15 फरवरी से शुरू फायर सीजन की शुरूआत हो जाता है। वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिस स्तर से जो भी आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाएं की जानी है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लाॅक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर जो भी समितियां गठित की जानी हैं उन को जल्द से गठित करें।
प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि जनपद में दो वन प्रभाग हैं, जिसमें 66 प्रतिशत वन आरक्षित क्षेत्र हैं। इसमें 20 प्रतिशत क्षेत्र चीड़ बाहुल्य है। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश कम हुई है, जिससे वनाग्नि की अधिक संभावना है। बैठक में डीडीओ अनीता पंवार, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसओ मनोज कुमार डोभाल मौजूद थे। संवाद