रुद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल का 30वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शबद कीर्तन के साथ की। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी झाकियां भी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने शहीदों को सलामी देकर पुलवामा हमले की याद को ताजा कर सभी को भावुक कर दिया।
इस दौरान सीबीएसई की इंटर और हाईस्कूल के टॉपर स्नेहा जैन, गरविता गुलाटी, आसावरी कौर, आयुषी गुलाटी, अभिनव कुमार, अभिनव सिंह को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रिटायर्ड एअर मार्शल सुमित मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि सीबीएसई रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, मेयर रामपाल सिंह, हिमांशु गाबा, विद्यालय के संस्थापक विंग कमांडर एचके राय, डायरेक्टर मोहित राय, निर्देशिका निधि राय, प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज, प्रधानाचार्य भावना भनोट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि मुखर्जी ने कहा आरएएन पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ ही बच्चों की प्रतिभा को भी निखार रहा है। वहां मधुराय, पीके राय, डीएन राय, सुधांशु गाबा, ओमसिंघल, सौरभ अग्रवाल, संजय ठुकराल, डॉ. अनुराग गर्ग जी, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. शाही, डॉ. फुटेला आदि थे।