फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: केदारनाथ धाम में आज लगेगा अन्नकूट मेला, रातभर खुलेंगे मंदिर के कपाट

Sun, 02 Aug 2020 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर केदारनाथ धाम और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में होने वाले अन्नकूट (भतूज) मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को दस क्विंटल गेंदे की फूल-मालाओं से सजाया गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को अनाज से भव्य रूप से सजाया जाएगा। साथ ही रविवार को रातभर केदारानाथ मंदिर के कपाट खुले रहेंगे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार श्रद्धालु दिव्य शृंगार के दर्शन नहीं कर पाएंगे।


सोमवार सुबह परंपराओं का निर्वहन करते हुए बाबा केदार की पूजा के साथ भोग लगाया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोली ने बताया कि अन्नकूट (भतूज) मेले के लिए मंदिर को दस क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच को मनाएंगे दीप महोत्सव

श्री राम जन्म भूमि मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर 5 अगस्त को भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में श्रीराम दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर को दीपों से सजाया जाएगा।

हर तीर्थवासी अपने घर में दीप जलाएगा। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन भी रघुनाथ मंदिर को दीपों से सजाएगा। संगठन सदस्य गौरव पंचभैया ने कहा कि 5 अगस्त पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 

रुद्रप्रयाग में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जिले में प्रमुख मंदिरों व घरों में दीप महोत्सव मनाएंगे। विहिप के जिलाध्यक्ष श्रीराम गोस्वामी व महामंत्री बीएस बुटोला ने बताया कि शिलान्यास की रात्रि को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर और आसपास के मंदिर में दिए जलाएंगे और श्रीराम लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें