फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद, बच्चों का परीक्षण भी नहीं हुआ

विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर रुद्रप्रयाग पुराने विकास भवन में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेवविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया है। साथ ही मोबाइल एप भी ठप कर दिया है। आंदोलनकारियों का कार्यबहिष्कार/धरना 16वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

ऊखीमठ में संगठन की ब्लॉक की अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। धरना देने वालों में राजेश्वरी देवी, सुनीता, सविता, लता, बबीता, रजनी, मंजू चौधरी, राधिका सेमवाल, बीना देवी व आशा देवी मौजूद थी। इधर, मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पुराने विकास भवन में अगस्त्यमुनि की आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं ने धरना देते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उधर, जखोली में ब्लॉक कार्यालय में आंदोलन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह आंदोलनरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें