ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में सक्रिय भूस्खलन जोन से निजात के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने मार्ग निर्माण का प्रस्ताव विधायक को सौंपा है। इस मार्ग के बनने से धनपुर के गांवों की भी हाईवे से दूरी कम हो जाएगी।
विधायक को सौंपे प्रस्ताव में भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जोशी का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में की जा रही कटिंग ये ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पिछले दो माह से नरकोटा में भूस्खलन के कारण आए दिन बाधित हो रहा है। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए हाईवे पर गुलाबराय के समीप रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग के पंचभैयाखाल से मल्ला नरकोटा होते हुए नौगांव तक वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रस्ताव के तहत लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज दिया है।