फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजेंद्र अजय बने श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता व अगस्त्यमुनि निवासी अजेंद्र अजय को श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती को समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन

अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और धामों में यात्री सुविधाएं जुटाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बीकेटीसी के अधीनस्थ 51 मंदिरों में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग यात्रा की योजना भी तैयार की जाएगी, जिससे श्रद्धालु एक साथ इन धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सके। यही नहीं, यात्रा को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोडऩे के लिए भी बीकेटीसी द्वारा आगामी यात्रा से ही प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।
अगस्त्यमुनि निवासी अजेंद्र अजय ने वर्ष 1990 से अखिल भारतीय विद्या परिषद में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। राज्य गठन के बाद नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में बनी पहली अंतरिम सरकार में शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत के पीआरओ की जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने पार्टी के मीडिया प्रभारी के साथ मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, श्रीनंद जमलोकी, अजय सेमवाल, दिनेश सतकारी, डा. आशुतोष किमोठी सहित भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

बीकेटीसी के छूटे कर्मचारियों को जगी नियुक्ति की आस
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के विधिवत गठन के बाद अब मंदिर समिति के छूटे कर्मचारियों को नियुक्ति की आस जगी है। कर्मचारी ममता भट्ट, प्रशांत डिमरी, बचन सिंह रावत, सनोद डिमरी, सूरज नेगी, आशीष खंडूड़ी, रेखा लखेड़ा ने बताया कि मंदिर समिति का विधिवत गठन से नियुक्ति की आस जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें