फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- 18.65 लाख रुपये की ठगी की थी, वारंट बी से न्यायालय में किया पेश, जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 18.65 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में चमोली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान की जिला जेल टोंक से वारंट-बी के माध्यम से लाकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में दर्ज एक प्राथमिकी के मामले में विवेचना में प्रकाश में आया कि साइबर अपराधियों ने वादी को शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। आरोपियों ने निवेश के नाम पर वादी से अलग-अलग माध्यमों से 18.65 हजार रुपये का लेन-देन करके धोखाधड़ी की। पुलिस की ओर से विवेचना में आशीष मीणा उर्फ लक्की निवासी टोंक, राजस्थान की संलिप्तता सामने आई। आरोपी ने शुरुआती निवेश के नाम पर धनराशि ट्रांसफर करवाई गई थी। आरोपी को राजस्थान पुलिस ने अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया था और वह जिला कारागार टोंक में बंद था। चमोली पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त किया और उसे कर्णप्रयाग लाकर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में अब तक दो आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें