फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बड़ेथ क्षेत्र के स्कूलों के रास्ते बदहाल

Sun, 29 Nov 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आपदा के एक साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
बसुकेदार। वर्ष 2025 की आपदा के एक साल बाद भी बड़ेथ क्षेत्र में विद्यालयों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे जनता इंटरमीडिएट कॉलेज देवनगर और जूनियर हाईस्कूल बष्टी के छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि रास्तों पर अब भी बोल्डर पड़े हैं। डोल गदेरे पर पुलिया का निर्माण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आई आपदा में विद्यालयों के आवागमन के मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रधान बष्टी आकांक्षा भट्ट, ग्राम प्रधान डूंगर प्रेमनाथ और प्रधान बडेथ दीनानाथ का कहना है कि रास्तों की मरम्मत और पुलिया निर्माण के लिए संबंधित कार्यालयों को पत्र भेजे गए पर काम शुरू नहीं हुआ। जूनियर हाईस्कूल बष्टी के आसपास जंगल का क्षेत्र है। गदेरे के रास्ते पर पुलिया नहीं होने से बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं जंगली सुअरों व अन्य जंगली जानवरों से भी खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिया निर्माण, विद्यालय के पहुंच मार्ग और जूनियर हाईस्कूल बष्टी के चहारदीवारी के निर्माण की मांग की। वहीं अगस्त्यमुनि के खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने बताया कि डोल गदेरे के संबंध में कार्यालय को कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ। पत्र मिलने पर निरीक्षण किया जाएगा और इस्टीमेट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें