फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज को लग्नानुसार सुबह आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। भगवान की डोली प्रथम प्रवास में रात्रि विश्राम रामपुर में करेगी। विभिन्न पड़ावों में विश्राम करती हुई भगवान की चल विग्रह डोली 27 अक्तूबर को शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल आेंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह बाबा केदार की पूजा आेंकारेश्वर मंदिर में होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट चार मई को ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले थे। केदारनाथ मंदिर के कपाट प्रतिवर्ष दीपावली के एक दिन बाद भैया दूज को बंद होते हैं। परंपरानुसार, विजयादशमी के दिन कपाट बंद होने की तिथि और डोली के शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल पहुंचने की औपचारिक घोषणा की जाती है। शनिवार को कपाट बंद होने से पहले भोले बाबा के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप दिया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में विशेष समाधि पूजा के साथ लिंग को भस्म से ढका जाएगा। इसके बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा की चल विग्रह डोली ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यह है कार्यक्रम
25 अक्तूबर: सुबह सवा आठ बजे तुला लग्न में कपाट बंद होंगे। इसी दिन डोली प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर में करेगी।
26 अक्तूबर: रामपुर से गुप्तकाशी प्रस्थान। रात्रि प्रवास गुप्तकाशी।
27 अक्तूबर: गुप्तकाशी से आेंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान। मंदिर में होगी बाबा की मूर्ति विराजमान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें