फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दखलंदाजी शिक्षा विभाग पर भारी

Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शिक्षा विभाग राजनेताओं के इशारे पर चल रहा है। यदि विभागीय अधिकारी छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखकर कुछ कदम उठाना चाहें, तो नेता बिना सोचे समझे हस्तक्षेप कर इसको रुकवा देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे प्रकरण की बानगी है एकल शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्खोली। राजनीतिक दखलंदाजी के कारण अति दुर्गम क्षेत्र स्थित उक्त विद्यालय में शिक्षक भेजने के मामले में विभाग ने हाथ खडे़ कर दिए हैं। विकास खंड अगस्त्यमुनि में रोड हेड से करीब पांच किमी दूर प्राथमिक विद्यालय उर्खोली मेें 22 बच्चे पढ़ते हैं। गत जनवरी में विद्यालय के हेडमास्टर को दिल का दौरा पड़ने से वे तब से मेडिकल पर हैं। कई दिन विद्यालय बंद रहने के बाद विभाग ने उर्खोली से कुछ दूर प्राथमिक विद्यालय तड़ाग से एक शिक्षक को व्यवस्था पर भेजा, लेकिन समस्या यह है कि तड़ाग में 58 बच्चे हैं। एक शिक्षक के जाने से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो गई।
इसे देखते हुए उप शिक्षाधिकारी कार्यालय द्वारा एक मार्च को प्राथमिक विद्यालय बछनी से एक शिक्षक को उर्खोली भेजने के आदेश दिए गए। बछनी में 16 बच्चों पर दो शिक्षक तैनात हैं। आदेश जारी होते ही उसे निरस्त करने के लिए उप शिक्षाधिकारी को एक राजनेता का फोन चले जाता है और आदेश निरस्त हो जाता। वहीं सीईओ ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें