रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के एनएसएस छात्र-छात्राआें के लिए जीवन कौशल शिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दीपिका भट्ट, अंजली नेगी, विजय प्रकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यशाला में उप जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सकारात्मक सोच और समीक्षात्मक सोच पर व्याख्यान दिया। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. मुकेश डिमरी ने स्व जागरूकता और संचार साधनाें के प्रभावी सदुपयोग के संबंध में जानकारी दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि भौतिकवादी युग में युवाआें में निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा वर्मा, प्रकृति संस्था के सचिव गजेंद्र रौतेला, ओपी सेमवाल, डिप्टी सीएमओ डा. अमित शुक्ला सहित कई मौजूद थे।