फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में चीनी-चावल मिलना हुआ मुश्किल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। दीपावली के मौके पर उपभोक्ताओं को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन और चीनी मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। बेस गोदाम श्रीनगर से राशन और ऋषिकेश से चीनी का जरूरत के मुताबिक उठान नहीं हो पाया है। कुछ ही दुकानों तक राशन पहुंची है। पूर्ति विभाग के अधिकारी दीपावली तक चीनी-चावल के वितरण का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े 44742 एपीएल उपभोक्ता हैं। अक्तूबर तक सरकारी दुकानों से सस्ते दर पर प्रति कार्ड दो किलो चावल और 10 किलो गेहूं तथा प्रति यूनिट 500 ग्राम चीनी मिलती आई है। अक्तूबर में केंद्र से चावल का विशेष आवंटन मिलने पर शासन ने कोटा बढ़ा दिया। नए जीओ के मुताबिक नवंबर से प्रति कार्ड 10 किलो चावल मिलेगा। लेकिन अब तक ज्यादातर राशन की दुकानें खाली हैं। त्योहार को देखते हुए लोग चावल और चीनी लेने दुकानों में जाने वाले उपभोक्ता बैरंग लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेस गोदाम श्रीनगर से अब तक लगभग 270 कुंतल चावल ही जिले को मला है। जबकि जरूरत 4474.20 कुंतल चावल की है। यही हाल चीनी का भी है।

कोट-
धीरे-धीरे चावल और चीनी मिल रही है। सोमवार को भी गल्ला विक्रेताओं को राशन उठाने के लिए बुलाया गया है।- महीपाल राणा, पूर्ति निरीक्षक, गुप्तकाशी

कोट-
जैसे-जैसे जिले को राशन मिल रहा है, उसे गोदामों में भेजा जा रहा है, ताकि ग्राहकों को राशन मिल सके। उम्मीद है कि दीपावली तक अधिकतर राशन और चीनी बांट दी जाएगी। - एनसी सेमवाल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें