फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार धाम पहुंचे 998 तीर्थयात्री

Thu, 15 Sep 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
बाबा केदारनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन
 केदारनाथ में 998 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से धाम में 270832 यात्री पहुंच चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से यात्रा ने गति पकड़ी है, जिससे धाम सहित में रौनक लौट आई है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ यहां मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि मौसम में सुधार होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कपाट बंद होने तक केदारनाथ में तीन लाख से अधिक यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।

बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित समिति के अधीन अन्य मंदिरों में भी पिछले दस दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें