फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटरों पर लटके रहे ताले

Wed, 14 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
ताला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर एएनएम की हड़ताल नौंवे दिन भी जारी रही। इस दौरान जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी व मातृ शिशु कल्याण केंद्रों में टीकाकरण कार्य ठप रहा। जिले में तैनात 61 एएनएम से अलग-अलग केंद्रों पर धरना दिया। हड़ताल के कारण केंद्रों में पहुंचीं महिलाओं व नवजात शिशुओं को लेकर आए परिजनों को घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नई नियुक्ति में पूर्व की भांति ग्रेड पे 28 सौ रुपये किए जाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर एएनएम हड़ताल पर हैं। बुधवार को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, जखोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ सहित अन्य केंद्रों पर तैनात एएनएम ने धरना दिया। हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम भी व्यापक रूप से ठप होकर रह गया है।

गर्भवती महिलाओं को आयरन सहित अन्य जरूरी दवा भी नहीं मिल पा रही है। जिलाध्यक्ष कांति रावत ने बताया कि सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों पर लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता, वे आंदोलनत रहेंगे। धरने पर बैठने वालों में दीपा नेगी, दर्शनी नेगी, बुद्धी बुटोला, सुशीला चौधरी, शकुंतला राणा, प्रेमा तिवारी सहित तीनों ब्लाक की एएनएम मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें