रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू में ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भारत स्वच्छता अभियान व स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया।
सत्यनाथ मंदिर परिसर से अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रमुख रौथाण ने कहा कि गांव के रास्तों, पेयजल टंकी व सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक माह में दो दिन श्रमदान किया जाना चाहिए। मंदिर परिसर सहित कालिंका चौक व पंचायत भवन की सफाई कर कूड़ा-कचरा की सफाई कर एकत्रित किया गया। इसके बाद पंचायत भवन में ग्राम प्रधान भूपति सिंह रौथाण की अध्यक्षता में स्वच्छता का दैनिक जीवन में महत्व, विषय पर गोष्ठी की गई। इस मौके पर भीम सिंह रौथाण, बलवंत सिंह रौथाण, सुरेंद्र सिंह रौथाण, रमेश सिंह रौथाण, उमेद सिंह, सूरज नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, शशि देवी, बसंती देवी, सोबती देवी, चंपा देवी, दर्शनी देवी, मनीषा, प्रीति आदि मौजूद थे। इधर, ग्राम पंचायत बंगोली में जीआरएस सुधीर कुमार कप्रवाण की मौजूदगी में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पैदल मार्ग व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। दूसरी ओर, ग्राम पंचायत कांडई, बाड़ा में भी ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया।