फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार के द्वार पहुंचे राजनाथ, पूजा अर्चना के बाद झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Sun, 01 Oct 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बाबा केदार के  धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे गौचर में 8वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर पहुंचे। वहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने खुद झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने निम के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। इसके बाद आईटीबीपी परिसर में स्वच्छता अभियान मिशन से जुड़कर गांधी जी के पद चिन्हों पर चलने का दिया संदेश।

आइटीबीपी केम्पस के मुख्य गेट पर स्कूली बच्चों और जवानो के दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि, साफ़ सफाई जीवन में शालीनता लाती है। इसलिए हम सबको प्रयास करना चाहिए कि अपने आस-पास के क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें