फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज छात्रावास में 27 बेड का कोरोना केयर सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के छात्रावास में 27 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत, जिलाधिकारी मनुज गोयल व नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने संयुक्त रूप से सेंटर का उद्घाटन किया। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाए गए इस सेंटर के निर्माण में रामकृष्ण मिशन आश्रम का सहयोग रहा। इस मौके पर प्रशासन ने आश्रम के स्वामी असीमात्मानंद महाराज का विशेष तौर पर आभार व्यक्ति किया।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन पर डीएम गोयल ने बताया कि सेंटर में रामकृष्ण मिशन के एक चिकित्सक सहित कुल 35 कार्मिक तैनात किए गए हैं। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का हरसंभव सहयोग किया जाएगा।वहीं, असीमात्मानंद महाराज ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सेवा धर्म के लिए समर्पित है। इस मौके पर सीएमओ डा. बीके शुक्ला, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, रमेश बेंजवाल, गंभीर बिष्ट, डिग्री कॉलेज गुप्तकाशी के प्राचार्य पीएस जगवाण, डा. आबिदा मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें