फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया दुग्ध डेयरी, वर्मी कपोस्ट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमनि ब्लाक के ग्राम पंचायत कंडारा में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 48 महिलाओं को डेयरी एवं बर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण दिया गया। उपासक और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आरसेटी (भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक डीसीएस नेगी ने बताया कि वर्तमान समय में शुद्ध दुध और जैविक उत्पाद की बाजार में भारी मांग है। पशुपालन ऐसा व्यवसाय है जिससे दुग्ध उत्पादन के साथ पशुपालक बर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस, कृषि कार्य से अपनी आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं सहित समूहों से संबंधित जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डा. यतेंद्र यादव, उपासक के वित्तीय समन्वयक नंदकिशोर थपलियाल ने पशुपालन, बैंकिंग, बीमा आदि की जानकारी दी। इस मौके पर आजीविका परियोजना प्रबंधक केके मिश्रा, कृषि विभाग से एमटी चंद्र प्रकाश पंत, नागेंद्र कप्रवाण, संस्थान के प्रशिक्षण वीरेंद्र बर्तवाल और भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें