रुद्रप्रयाग। केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने विशेष प्रजाति के उल्लू के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास गुलदार के दांत भी मिले हैं। आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।
प्रभागीय टीम ने ऊखीमठ ब्लाक के मनसूना क्षेत्र के पोंडार गांव निवासी भरत और एक नेपाली मजदूर संजय अधिकारी के पास से जीवित उल्लू और गुलदार के दांत बरामद किए हैं। टीम ने उल्लू व दांत को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएफओ नीतूलक्ष्मी ने बताया कि आरोपी ने उल्लू को ऋषिकेश से लाने की बात कही है, जिसे वह क्षेत्र में बेचना चाह रहा था। जबकि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। बरामद वन्य जीव को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी रोकने को लेकर सभी रेंज कार्यालयों को वृहद चेकिंग के लिए कहा गया है। ब्यूरो