फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से 22 राज्यों की यात्रा कर चुके बागेश्वर के प्रदीप राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय में बीएससी-आईटी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप राणा साइकिल यात्रा निकालकर देशवासियों को जागरूक करने में जुटे हैं। 23 मई से साइकिल यात्रा पर निकले प्रदीप अब तक देश के 21 राज्यों का भ्रमण करने के बाद अब उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। युवा साइकिल यात्री का गुप्तकाशी में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के रिठाड़ गांव निवासी 19 वर्षीय प्रदीप राणा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। रविवार को प्रदीप गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग से होते हुए देर शाम रुद्रप्रयाग पहुंचे। उनका कहना है कि वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है, ऐसे में जरूरी है कि हम पेट्रो पदार्थ से संचालित वाहनों का उपयोग कम से कम कर साइकिल का प्रयोग करें, जिससे स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। बताया कि उनके पिता किशन सिंह राणा ने उन्हें साइकिल से देश का भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। प्रदीप ने बताया किसाइकिल से यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। वह आज सोमवार को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वहां से कर्णप्रयाग, गैरसैंण होते हुए अपने गृह जनपद बागेश्वर जाएंगे। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, नैनीताल, काशीपुर, रामनगर सहित कई नगरों व शहरों का भ्रमण कर करीब एक माह में देहरादून पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे।

इन राज्यों का कर चुके भ्रमण
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गोवा एवं मिजोरम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें