फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से पनपतिया टॉप पर लावारिश पड़ा ट्रैकर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-मद्महेश्वर ट्रैक पर पनपतिया से मृतक ट्रैकर के शव को छठे दिन भी नहीं निकाला जा सका है। बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रविवार को भी रेस्क्यू नहीं हो सका। अब सोमवार को एसडीआरएफ के पर्वतारोही दल को हेलीकॉप्टर से क्षेत्र में उतारने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत 17 सितंबर को बदरीनाथ से खिराव दर्रा के रास्ते ट्रैकिंग पर निकले 13 सदस्यीय दल में शामिल पश्चिम बंगाल निवासी व इंडियन आयल के सीनियर मैनेजर सुप्रियो बर्मन की 26 सितंबर की सुबह पनपतिया में मौत हो गई थी। उनके साथी पवन कौशिक, संजय शर्मा और भगवती प्रसाद 28 सितंबर तक रेस्क्यू का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। बाद में तीनों लोग शव को प्लास्टिक चादर से ढककर और ऊपर से लाल रंग का झंडा गाड़कर 28 सितंबर की दोपहर नीचे आ गए, जिन्हें 29 सितंबर को रेस्क्यू दल मद्महेश्वर लाया था। शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने क्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हेलीकाप्टर वहां लैंड नहीं कर पाया। रविवार को भी मौसम खराब होने से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि रविवार रात तक एसडीआरएफ का पर्वतारोही दल जिला मुख्यालय पहुंच जाएगा। सोमवार मौसम ठीक रहा तो इस दल को हेलीकॉप्टर से पनपतिया में उतारा जाएगा।

अपने घरों को रवाना हो गए ट्रैकर
रुद्रप्रयाग। शनिवार रात को रुद्रप्रयाग में ठहरे तीनों ट्रैकर अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को गाइड हरदेव सिंह रांसी ने तीनों ट्रैकर्स का सामान लेकर पहुंचा। इसके बाद ये लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए, जबकि अन्य पोर्टर अपने घर उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें