विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 1200 कार्मियों की नियुक्ति की गई है। 19 व 21 जनवरी को पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्मिकों की सेक्टरवार व बूथवार तैनाती पर चर्चा की गई। उन्होंने नोडल अधिकारी मनविंदर कौर व सूचना विज्ञान अधिकारी कैलाश चंद्र किमोठी को कार्मिकों का डेटा फीडिंग पूरी पारदर्शिता के साथ करने को कहा। बताया कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार डेटा बेस के आधार पर कर्मचारियों को कोड देकर तैनाती आदेश दिए गए हैं। बैठक में इंजीनियर भूपेंद्र व नीरज वशिष्ठ आदि मौजूद थे।