फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की धारा में जोडने के लिए दिव्यांग को प्रेरित करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए उन्हें प्रेरित करने पर जोर दिया। कहा कि एकजुट होकर समाज के चहुंमुखी विकास में सहयोग देना होगा, जिससे नई पीढ़ी को अच्छी सीख मिले।
विज्ञापन

करुणा समाज सेवा संस्था कोटद्वार की ओर से जाखधार (गुप्तकाशी) में दिव्यांग सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक जन को अपने दिव्यांग साथियों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। संस्था के निदेशक फादर पायस ने कहा कि संस्था का लक्ष्य दिव्यांगों को आजीविका से जोड़ना है। उन्हें भौतिक संसाधनों की पूर्ति के बजाय सक्षम बनाना ही मुख्य लक्ष्य है। सम्मेलन में मायाश्रम दिव्यांग घाट और सेक्रेट हार्ट के छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। इस दौरान दिव्यांगों के लिए खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में रीता, ममता व चेतना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। जबकि पेटिंग में मेघा प्रथम, प्रेम सिंह द्वितीय व विपिन तृतीय रहे। संस्था की ओर से 11 दिव्यांगों को जरूरी उपकरण भी भेंट किए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत, फादर ऐजे व फादर विनोद समेत अन्य दिव्यांग व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें