रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेाश घिल्डियाल ने उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कार्यालय अगस्त्युनि का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी के बिना अवकाश के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने उक्त अधिकारी का स्पष्टीकरण व वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सोमवार को डीएम ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी (प्राशि) बिना अवकाश के अनुपस्थित पाई गई। डीएम ने जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को अनुपस्थित अधिकारी का स्पष्टीकरण व वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पेंशन संबंधी प्रकरणों की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने 3 कनिष्ठ सहायक व 3 प्रशासनिक अधिकारी के पटल लंबित पाए । अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पेंशन प्रकरणों पर आपत्तियों का समय पर निस्तारण न करने पर फटकार लगाते हुए लंबित पेंशन प्रकरणों का निस्तारण न होने तक संबंधित पटल के अधिकारी/कर्मचारी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम बृजेश तिवाड़ी मौजूद थे।