फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परो. चमोला को मिलेगा कवि चंद्र कुंवर बत्र्वाल स्मृति सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. दिनेश चमोला शैलेश को वर्ष 2018 का कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल स्मृति सम्मान दिया जाएगा। कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती पर 20 अगस्त को उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल साहित्य संस्थान के सचिव पदम सिंह गुसांई ने बताया कि कवि की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 20 अगस्त को जीआईसी अगस्त्यमुनि में होने वाले कार्यक्रम में इस बार का कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल स्मृति सम्मान साहित्यकार प्रो. दिनेश चमोला को दिया जाएगा। मूल रुप से कौशलपुर बसुकेदार निवासी प्रो. चमोला को साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने पर 50 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। प्रो. चमोला वर्तमान में उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार में हिंदी एवं भाषा के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे साहित्य अकादमी दिल्ली की जनरल काउंसिल के विश्वविद्यालयी सदस्य तथा हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें