फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रैली में पहुंचेंगे 10 लाख लोग : राजेश गर्ग

Fri, 30 Oct 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल लोकसभा प्रभारी ने की बैठक और पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल लोकसभा प्रभारी पर्यवेक्षक राजेश गर्ग ने शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वोट चोरी और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे को लेकर करीब 10 लाख लोग दिल्ली पहुंचेंगे जिसमें सैकड़ों लोग उत्तराखंड के भी होंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं वे अपने परिवारों के साथ रैली में पहुंचकर अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डुप्लीकेट वोट और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और आम लोगों के नाम भी मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाना चाहिए ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की पुरानी प्रक्रिया बहाल करने और ऑडिट प्रक्रिया के माध्यम से हटाए गए नामों की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, कुंवर सजवाण, आलोक बगवाड़ी, राय सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें