फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने गली के लोगों पर बोला हमला, कई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ युवकों ने गली के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर गली नंबर-22 निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उनके दोस्त के पिता गली में खड़े थे। आरोप है कि गली में ही रहने वाले कुछ युवकों ने नशे में उन्हें धक्का दे दिया। विरोध करने पर गालीगलौज कर दी। उस समय कुछ लोगों ने बीचबचाव करा दिया। आरोप है कि युवक कुछ देर बाद लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। बचाव कराने आए गली के लोगों पर भी हमला कर दिया। हमले में मोहित कुमार रावत, दीप सैनी, सुनित सैनी, बलराम सैनी, नवनीत सैनी, दीपक सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि युवक अक्सर विवाद करते हैं और उनसे जान और माल का खतरा है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें