फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। जैनपुर झंझेड़ी गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक के गले में रस्सी बंधी थी। दोनों पैरों और हाथ के नाखूनों से खून बह रहा था। पैरों में भी चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घोसीपुरा गांव निवासी सौरभ (18) पुत्र मुर्तजा बुधवार दोपहर से ही लापता थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। युवक की आखिरी लोकेशन भगवानपुर चंदनपुर के पास मिली थी। पुलिस और परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह जैनपुर झंझेड़ी निवासी एक किसान खेत पर चारा लेने गया था। यहां उसने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस और सौरभ के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। युवक के हाथ और पैरों के नाखूनों से खून बह रहा था। पैरों पर चोट के निशान भी थे। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
--
सफाई कर्मचारी के परिजनों ने दी तहरीर
भगवानपुर। सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवानपुर स्थित वाल्मीकि कॉलोनी निवासी विकल 14 सितंबर को घर से नगर पंचायत में कार्य करने गए थे, लेकिन वह नगर पंचायत नहीं पहुंचे थे। इस बीच एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद वह लापता हो गए थे। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चल पाया था। बुधवार को विकल का शव रुड़की में गंगनहर में मिला था। वहीं, बृहस्पतिवार को परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। परिजनों ने उनकी पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें