फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहे ट्रैक्टर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह लोगों को शांत किया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कुमराड़ी गांव निवासी सागर बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर लेकर पास में ही पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और सागर उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया जबकि सागर को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत से भड़के परिजन और ग्रामीण लखनौता पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाने से भारी पुलिस बल पुलिस चौकी पहुंचा और किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि राजेश, भूपेंद्र, आकाश, प्रवीण, अमरदीप, प्रवीन, अनुज, सुमित, अमन, बरी सिंह और विक्की के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। बवाल करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन सेवाराम की ओर से तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर डीसीएम चालक आरिस निवासी गांव अशरफाबाद, थाना रमाला जिला बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें